पीलीभीत: फौजी ने भाभी से किया दुष्कर्म, कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
पीलीभीत, अमृत विचार। घर पर अकेली भाभी को फौजी नंदोई ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता है। पीड़िता ने जब पुलिस से मामले की शिकायत की तो …
पीलीभीत, अमृत विचार। घर पर अकेली भाभी को फौजी नंदोई ने कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म करते हुए उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म करता है। पीड़िता ने जब पुलिस से मामले की शिकायत की तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस पर पीड़िता ने न्याय के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी फौजी के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर ली है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि दो जुलाई 2021 को घर पर कोई भी मौजूद नहीं था। दोपहर 12 बजे उत्तराखंड के खटीमा का रहने वाला नंदोई उनके घर पर आया था। जोकि फौजी है। जहां उसने पीड़िता को अकेला पाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशा मिलाकर पिला दिया। जिसे पीने के बाद बेहोश हो गई थी। इस पर आरोपी महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब वह होश में आई तो खुद को नग्न अवस्था में पाया।
इस पर पीड़िता ने घटना का विरोध किया। इस पर आरोपी फौजी ने उसकी वीडियो दिखाकर शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद से आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ 10 अगस्त 2021 को उसके घर जाकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता का कहना है कि आरोपी आए दिन वीडियो की धमकी देते हुए दुष्कर्म करता है। इससे प्रताड़ित होकर महिला ने थाना पुलिस से शिकायत की, मगर पुलिस ने उसकी एक नहीं सुनी। इस पर पीड़िता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। इंस्पेक्टर बलवीर सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है। मामले की विवेचना कराकर कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: वरुण गांधी ने ट्वीट कर छात्र की मदद के लिए बढ़ाया हाथ, कहा- पते के साथ नंबर भेजिए…आप परीक्षा देने जरूर जाएंगे
