छत्तीसगढ़ : हाथियों के हमले से एक युवक की मौत, एक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों के हमले से आज एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि हमले से बचने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुनकुरी वन अधिकारी नवीन निराला ने बताया कि जिले के छह लोग जंगल में स्थित एक नाले में मछली का शिकार करने …

पत्थलगांव। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में हाथियों के हमले से आज एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि हमले से बचने के प्रयास में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कुनकुरी वन अधिकारी नवीन निराला ने बताया कि जिले के छह लोग जंगल में स्थित एक नाले में मछली का शिकार करने गए थे। तभी इन युवकों पर जंगल में अचानक हाथियों के दल ने हमला कर दिया।

हमले में 35 वर्षीय राजेश राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हाथियों के हमले से बचने के प्रयास में एक युवक गड्ढे में गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि जशपुर वन मंडल इन दिनों हाथी एवं मानव संघर्ष का क्षेत्र बन चुका है। यहां आये दिन जँगली हाथियों के आतंक की खबरें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में प्रेशर बम की चपेट में आने से सीआरपीएफ का एक जवान घायल