बाराबंकी: दो कारों में हुई जोरदार भिड़ंत, दो घायल…ग्रामीणों ने एक चालक को पीटकर किया अधमरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हैदरगढ़/बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के नहर कॉलोनी स्थित लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर दो कारें आपस में शुक्रवार रात भिड़ गईं। जिसमें कोतवाली हैदरगढ़ के ताले सिंह पुरवा निवासी दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद दूसरे कार चालक को ग्रामीणों ने मिलकर जमकर पीटा। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल …

हैदरगढ़/बाराबंकी। हैदरगढ़ कोतवाली के नहर कॉलोनी स्थित लखनऊ सुल्तानपुर हाईवे पर दो कारें आपस में शुक्रवार रात भिड़ गईं। जिसमें कोतवाली हैदरगढ़ के ताले सिंह पुरवा निवासी दीपक सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद दूसरे कार चालक को ग्रामीणों ने मिलकर जमकर पीटा। जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को सीएचसी हैदरगढ़ में भर्ती कराया जहां पर इलाज चल रहा है। इस हादसे में अमेठी जिला के शिवरतन गंज थाने के गांव धरगही निवासी शिवकुमार साइकिल चालक भी चोटिल हो गया है।हादसे की खबर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हो गए।कार चालक जिसकी ग्रामीणों ने पिटाई की है। उसकी पहचान संतोष 30 पुत्र केदार निवासी रोहतास बिहार के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: बड़ा सड़क हादसा…जायरीनों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 की मौत

संबंधित समाचार