उन्नाव: दलालों की सक्रियता पर डीएम ने सीएमएस को लगाई फटकार, कहा- चिहिन्त कर उन्हें पुलिस को सौंपे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। जिला महिला चिकित्सालय में सक्रिय निजी नर्सिंग होम के एजेंटो का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने महिला विभाग की सीएमएस से सवाल किया तो वह गोलमोल जवाब देती नजर आयी। जिस पर डीएम का पारा चढ़ गया उन्होंने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि यह आपकी जिम्मेदारी है …

उन्नाव। जिला महिला चिकित्सालय में सक्रिय निजी नर्सिंग होम के एजेंटो का मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने महिला विभाग की सीएमएस से सवाल किया तो वह गोलमोल जवाब देती नजर आयी। जिस पर डीएम का पारा चढ़ गया उन्होंने सीएमएस को जमकर फटकार लगाई। साथ ही निर्देश दिए कि यह आपकी जिम्मेदारी है कि अनाधिक्रत लोगों को चिन्हित कर उनकी सूचना पुलिस चौकी को दें। इतना भी नहीं कर सकती मुझे इसकी गोपनीय जानकारी दें।

बता दें कि निरीक्षक के लिए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार शुक्रवार को जिला अस्ताल पहुंचे थें। जहां उन्हें महिला चिकित्सालय के लेबर रूम के बाहर प्राईवेट अस्पताल के एजेंटो के सक्रिय रहने की जानकारी मिली। इस बाबत जब उन्होंने महिला सीएमएस डॉ. अंजू दुबे से बात की तो वह गोलमोल जवाब देती नजर आई।

जिलाधिकारी ने उन्हें सख्त लहजे में कहा कि यह संस्थान आपके अधीन है और यह आपकी जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों की सक्रियता पर अंकुश लगाया जाए। सीएमएस ने कहा कि मैं उन्हें पहचानी नहीं हूं इस जिलाधिकारी ने आप उन्हें चिन्हित कराईए और पकड़वा कर अस्पताल चौकी के सुपुर्द कराईए। यह भी नहीं कर सकती तो उन्हें चिन्हित कर गोपनीय सूचना मुझे दीजिए मैं मजिस्ट्रेट व पुलिस को भेज कर उन पर कार्रवाई सुनिश्चित कराउंगा।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: अतिक्रमण हटाने में पक्षपात करने पर शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को लगाई फटकार

संबंधित समाचार