CHC के निवर्तमान अधीक्षक ने तबादले के बाद भी नहीं छोड़ा आवास, विरोध किया तो…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। हुजूरपुर सीएचसी के निवर्तमान अधीक्षक ने तबादले के बाद भी आवास नहीं छोड़ा है। जब इसका सीएचसी आधीक्षक ने विरोध किया तो निवर्तमान अधीक्षक ने साथियों के साथ पिटाई कर दी। अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चले गए। सीएचसी अधीक्षक ने इसकी शिकायत थाने में करते हुए सीएमओ से की है। साथ ही इस्तीफा …

बहराइच। हुजूरपुर सीएचसी के निवर्तमान अधीक्षक ने तबादले के बाद भी आवास नहीं छोड़ा है। जब इसका सीएचसी आधीक्षक ने विरोध किया तो निवर्तमान अधीक्षक ने साथियों के साथ पिटाई कर दी।

अपशब्दों का प्रयोग करते हुए चले गए। सीएचसी अधीक्षक ने इसकी शिकायत थाने में करते हुए सीएमओ से की है। साथ ही इस्तीफा देने की भी बात कही है। हुजूरपुर विकास खंड के चिरैया टांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर थानेदार की अधीक्षक के पद पर तैनाती थी।

विभागीय कार्य में शिथिलता के चलते डॉक्टर थानेदार को 17 मई को सीएमओ ने हटा दिया। डॉक्टर थानेदार के स्थान पर डॉक्टर संजीव जायसवाल को तैनाती दी है। लेकिन डॉक्टर थानेदार द्वारा अभी तक आवास नहीं खाली किया गया है। इसको लेकर अधीक्षक डॉक्टर संजीव ने शुक्रवार शाम को डॉक्टर थानेदार से शिकायत की तो थानेदार अपशब्दों का प्रयोग करने लगे।

विरोध करने पर डॉक्टर संजीव की साथियों के साथ पिटाई कर दी। इसके बाद धमकी देते हुए सभी फरार हो गए। डॉक्टर संजीव ने रात में घटना से सीएमओ डॉ सतीश कुमार सिंह के साथ उच्चाधिकारियों को अवगत कराया।

साथ ही हुजूरपुर थाने में तहरीर दी है। डॉक्टर संजीव ने बताया कि डॉक्टर थानेदार की दबंगई के चलते काम करना मुश्किल है। अगर कार्यवाई नहीं होती है तो वह इस्तीफा दे देंगे। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।

पढ़ें- हल्द्वानी: जेल अधीक्षक के पदों पर पुलिस अफसरों की नियुक्ति का मामला हाईकोर्ट पहुंचा

संबंधित समाचार