मुरादाबाद: 17वें दिन भी जारी रहा जीविका बचाओ आंदोलन समिति का धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। जीविका बचाओ आंदोलन समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इसमें मुरादाबाद की 100 वर्ष पुरानी सब्जी मंडी में फड़ लगाकर दुकान चलाने वालों को उजाड़ने की आलोचना की गई। धरने का समर्थन करने पहुंचे अखंड भारत हिंद वाहिनी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। जीविका बचाओ आंदोलन समिति की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय के सामने दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना रविवार को 17वें दिन भी जारी रहा। इसमें मुरादाबाद की 100 वर्ष पुरानी सब्जी मंडी में फड़ लगाकर दुकान चलाने वालों को उजाड़ने की आलोचना की गई।

धरने का समर्थन करने पहुंचे अखंड भारत हिंद वाहिनी के नेता धर्मेंद्र विराट ने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि वह उनकी बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों को उजाड़ना गलत है। सौ वर्ष पुरानी सब्जी मंडी वहीं बहाल होनी चाहिए। धरने को अध्यक्ष हरिकिशोर सिंह, राजेंद्र वाल्मीकि, अविनाश चंद्र, इश्तियाक हुसैन, भोला आदि ने संबोधित किया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: पानी एवं पर्यावरण बचाव दल ने बंजर जमीन पर फेंके शीड बम, पौधरोपण का दिया संदेश

संबंधित समाचार