अयोध्या: मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का हुआ आयोजन, अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को जनपद की सभी पीएचसी पर हुआ। उपचार के लिए कुल 1483 मरीज पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक मरीज पेट व चर्म रोग के थे। आरोग्य मेले के सफल संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण किया गया। जनपद …

अयोध्या। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला का आयोजन रविवार को जनपद की सभी पीएचसी पर हुआ। उपचार के लिए कुल 1483 मरीज पहुंचे, जिनमें सबसे अधिक मरीज पेट व चर्म रोग के थे। आरोग्य मेले के सफल संचालन के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न पीएचसी पर आयोजित मेले का भ्रमण और निरीक्षण किया गया।

जनपद अयोध्या की सभी पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ द्वारा इलाज व स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ हासिल करने आए लोगों का इलाज किया गया और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाऐं प्रदान की गई। मेले में 560 पुरुष मरीज, 639 महिला मरीज व 284 बच्चे पहुंचे।

इस दौरान आयुष्मान कार्ड बने 21, हेल्प डेस्क पर स्क्रीन हुए मरीज 545, कोविड टेस्ट 252 पॉजिटिव 0,आंख के 9, लिवर के 27, बुखार के 49, सांस के 43, पेट के 147, शुगर के 87, चर्म रोग के 133, टीबी के सस्पेक्टेड 10, एनीमिया के 12, उच्च रक्तचाप के 33 मरीज पहुंचे।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: जिले के सभी पीएचसी पर लगा मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

संबंधित समाचार