शाहजहांपुर: कोतवाली गेट पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। चौक कोतवाली के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला की शनिवार रात इलाज को बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुबह परिवार व मोहल्ले के लोगों ने कुछ लोगों पर महिला को धमकाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि धमकाने की वजह से दहशत में आने पर …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। चौक कोतवाली के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी 40 वर्षीय महिला की शनिवार रात इलाज को बरेली ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सुबह परिवार व मोहल्ले के लोगों ने कुछ लोगों पर महिला को धमकाने का आरोप लगाया। लोगों का कहना था कि धमकाने की वजह से दहशत में आने पर महिला की हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई, लिहाजा धमकाने वालों पर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर बमुश्किल लोगों को शांत किया।

हुसैनपुरा मोहल्ले के लोगों ने बताया कि सरोज (40) पत्नी कैलाश के बेटे को कुछ लोगों ने तमंचे फायर करने के आरोप में पकड़वा दिया था। जिस पर उसने जमानत कराकर बेटे को छुड़वा लिया। इसके बाद विपक्षी महिला को गली में निकलते समय आए दिन धमका रहे थे। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि विपक्षियों ने उसे यहां तक कि धमकाया था कि उसकी या उसके परिवार के लोगों की हत्या कर दी जाएगी। इससे सरोज इतना दहशत में आ गईं। इसी वजह से शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

परिवार के लोग उसे लेकर बरेली के निजी अस्पताल जा रहे थे, रास्ते में सरोज की सांसे थम गईं। इसके बाद परिवार के लोग रास्ते से ही शव को घर ले आए। सुबह होने पर परिवार वह मोहल्ले के तमाम लोग इकट्ठा हो गए और शव लेकर कोतवाली गेट पर पहुंच गए। यहां शव सड़क पर रखकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। अचानक शुरू हुए इस प्रदर्शन से पुलिस के हाथ-पांव फूल गए।

कोतवाल बृजेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा देकर शांत करने की कोशिश की लेकिन वह लोग शांत नहीं हो रहे थे। पुलिस कहना था कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो निकलकर आएगा, उसी हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी लेकिन परिवार वाले पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर रहे थे। लगभग एक घंटे तक चले हंगामे और प्रदर्शन को पुलिस ने बमुश्किल शांत कराया।

जिन लोगों पर आरोप लगाया जा रहा है, उनका मोहल्ले के ही एक पक्ष से विवाद चल रहा है। महिला की मौत पर अनर्गल आरोप लगाकर बेवजह मामले को तूल दिया गया। परिवार के लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।- बृजेश कुमार, इंस्पेक्टर चौक कोतवाली

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पुलिस की बेजा कार्रवाई पर थाना रोजा में सपाइयों का थाने गेट पर हंगामा

 

 

संबंधित समाचार