बहराइच : धरती को हरा भरा बनाने में जुटे लोग, अधिकारियों, सामाजिक संस्था और ग्रामीणों ने लगाये पौधे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण किया गया। जिला अधिकारी ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधरोपण किया। वही गांव में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया। रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस जिले में मनाया गया। शहर के इन्दिरा …

बहराइच। विश्व पर्यावरण दिवस पर रविवार को जिले भर में पौधरोपण किया गया। जिला अधिकारी ने इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में पौधरोपण किया। वही गांव में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा सामाजिक संस्थाओं के लोगों ने पर्यावरण को हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण किया।

रविवार को विश्व पर्यावरण दिवस जिले में मनाया गया। शहर के इन्दिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलाधिकारी ने पौध लगाया। इसके बाद लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने पुलिस टीम के साथ पौधरोपण किया। लखनऊ रोड स्थित संत पथिक विद्यालय में आरएसएस के जिला प्रचारक राहुल, देवेंद्र मोहन समेत अन्य ने 400 पौध लगाए।

रूपईडीहा में भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह जीतू ने भाजपा कार्यकर्ताओं संग पौध लगाए। कतर्नियाघाट के रेंजर रामकुमार ने रेंज कार्यालय परिसर में पौधे लगाए। पयागपुर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण पर्व का आयोजन किया गया

विशेश्वरगंज के रानियापुर गांव में जिला उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा आनन्द पाण्डे द्वारा सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर्व का आयोजन किया गया।विधायक सुभाष त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने सदा गरीब कल्याण के लिए एवं देश के मान-सम्मान की रक्षा के लिए कार्य किया। इस अवसर पर युवाभाजपा नेता निशंक त्रिपाठी पूर्व प्रमुख सच्चिदानंद पाठक,मंडल अध्यक्ष धनुही राजकुमार शुक्ल मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : रायबरेली: ग्रामीण बालिकाओं ने एनटीपीसी के नेतृत्व में दिया स्वच्छता का संदेश, सभी ने मिलकर लगाए फलदार पौधे

संबंधित समाचार