तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव का बड़ा बयान, कहा- बीजेपी को अपने देश में भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए
तेलंगाना। बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं अब इस मामले पर खाड़ी देशों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इन प्रतिक्रियाओं पर तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने केंद्र पर निशाना साधा है। उन्होंने …
तेलंगाना। बीजेपी की प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया। वहीं अब इस मामले पर खाड़ी देशों की भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इन प्रतिक्रियाओं पर तेलंगाना के मंत्री केटी रामा राव ने केंद्र पर निशाना साधा है।
उन्होंने सवाल उठाया है कि क्यों एक देश के तौर पर भारत को बीजेपी के कट्टर लोगों की हेट स्पीच के लिए माफी मांगनी चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए केटी रामा राव ने कहा कि उनकी पार्टी को अपने देश में भारतीयों से माफी मांगनी चाहिए ‘लगातार नफरत फैलाने और द्वेषपूर्ण बातें बोलने के लिए.’ उन्होंने ट्वीट में लिखा, ‘इसके लिए बीजेपी को माफी मांगनी चाहिए, एक राष्ट्र के तौर पर भारत को नहीं।’
ये भी पढ़ें- तमिलनाडु: लॉरी और कार की टक्कर में दाे लोगों की मौत, छह घायल
