आगरा: भीषण गर्मी से परेशान हुई ताजनगरी, 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। ताजनगरी में मंगलवार को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ेगा। तापमान 46 डिग्री तक पहुंचेगा। दिनभर हीट वेब चलेगी। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह सात बजे से सूरज ने …

आगरा। ताजनगरी में मंगलवार को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ेगा। तापमान 46 डिग्री तक पहुंचेगा। दिनभर हीट वेब चलेगी। मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को लेकर अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। सुबह सात बजे से सूरज ने तपिश देना शुरू कर दिया है। सात बजे तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दोपहर एक बजे भीषण धूप बेहाल कर सकती है।

मौसम विभाग ने 8 जून तक के लिए अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आठ जून तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

भीषण गर्मी के साथ हीट वेब भी परेशान करेंगी। नौ जून से मौसम साफ रहेगा। हीट वेब से राहत मिल सकती है। बारिश के लिए अभी इंतजार करना पडे़गा।

पढ़ें- पीलीभीत: बिजली की लुकाछिपी छुड़ा रही पसीना, भीषण गर्मी में लोग बेहाल

संबंधित समाचार