गाजियाबाद: जगुआर ने चार रिक्शों को रौंदा, हादसे में दो रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद। सोमवार देर रात इंदिरापुरम इलाके में जगुआर ने चार रिक्शों को रौंद दिया। जगुआर इन्हें रौंदते हुए डिवाइडर तोड़कर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो रिक्शा चालक गंभीर घायल हुए हैं यह हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड इलाके में हुआ। कुछ रिक्शे सड़क किनारे खड़े हुए …

गाजियाबाद। सोमवार देर रात इंदिरापुरम इलाके में जगुआर ने चार रिक्शों को रौंद दिया। जगुआर इन्हें रौंदते हुए डिवाइडर तोड़कर एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो रिक्शा चालक गंभीर घायल हुए हैं

यह हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के ज्ञानखंड इलाके में हुआ। कुछ रिक्शे सड़क किनारे खड़े हुए थे। अचानक हरियाणा नंबर की काले रंग की जगुआर उन्हें रौंदते हुए चली गई। दो रिक्शों को मामूली टक्कर लगी, जबकि दो रिक्शे चकनाचूर हो गए। सड़क के बराबर में ही साइकिल ट्रैक बना हुआ है। घटना सोते समय की है।

इस हादसे में जगुआर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के तुरंत बाद कार चला रहा ड्राइवर उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। माना जा रहा है कि ड्राइवर शराब के नशे में रहा होगा, इस वजह से यह हादसा हुआ होगा।

पढ़ें-बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

संबंधित समाचार