बहराइच: कानपुर हिंसा को लेकर प्रशासन अलर्ट, सड़क पर उतरे अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। बीते शुक्रवार को कानपुर में हुए हिंसा को लेकर जिले में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को शहर की सड़कों पर जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उतर गई। अधिकारियों ने रूट मार्च कर दंगाइयों को चेतवानी दी। कानपुर में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद हिंसा हो गई थी। …

बहराइच। बीते शुक्रवार को कानपुर में हुए हिंसा को लेकर जिले में कड़ी सतर्कता बरती जा रही है। गुरुवार को शहर की सड़कों पर जवानों के साथ अधिकारियों की टीम उतर गई। अधिकारियों ने रूट मार्च कर दंगाइयों को चेतवानी दी। कानपुर में बीते शुक्रवार को जुमा की नमाज के बाद हिंसा हो गई थी। इसको लेकर शासन ने सभी जिलों को अलर्ट जारी किया है। अति संवेदनशील बहराइच जनपद में जुमा की नमाज को लेकर अधिक सतर्कता बरती जा रही है।

इसको देखते हुए गुरुवार शाम को शहर के घंटाघर से उपजिलाधिकारी सदर आईएएस सौरभ गंगवार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह, नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय, सीओ सिटी विनय द्विवेदी, कोतवाल के साथ पुलिस और महिला जवानों के साथ फोर्स के जवान सड़क पर उतरे। सभी ने पूरे शहर का पैदल मार्च कर दंगाइयों को चेतावनी दी। पुलिस के रूट मार्च को लेकर लोग किसी अनहोनी से भी सशंकित रहे।

यह भी पढ़ें:-एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजयपाल शर्मा समेत तीन आईपीएस अफसर करेंगे कानपुर हिंसा की जांच

संबंधित समाचार