बरेली: सर्च अभियान में मलेरिया के मिले 12 मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले में 1 से 16 जून तक एक्टिव सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के हत 26778 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 12 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 में प्रदेश में सबसे अधिक मरीज बरेली …

अमृत विचार, बरेली। मलेरिया की रोकथाम के लिए जिले में 1 से 16 जून तक एक्टिव सर्च अभियान चलाया गया। इस अभियान के हत 26778 लोगों की मलेरिया जांच की गई, जिसमें 12 में मलेरिया की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2018-19 में प्रदेश में सबसे अधिक मरीज बरेली में निकले थे।

मई 2021 में जिले में मलेरिया के कुल 550 नये मामले सामने आए थे जो कि वर्तमान में घटकर सिर्फ108 रह गए हैं। मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह ने बताया कि जिले में मलेरिया से लोगों का बचाव हो इसके लिए 1 से 9 जून तक आशा और एएनएम की 78 टीमों ने डोर टू डोर सर्वे किया। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार मलेरिया का प्रकोप कम रहा है। जल्द ही डीबीसी यानि डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर्स की टीमों को भी लगाया जाएगा। इसकी कार्य योजना तैयार कर ली गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: बस ने टेंपो को मारी टक्कर, एक महिला की मौके पर मौत, एक घायल

संबंधित समाचार