बहराइच: गरीब कल्याण पखवारा कार्यक्रम में शामिल होंगे गृह राज्य मंत्री, तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बहराइच। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भाजपा की ओर से मनाए जा रहे गरीब कल्याण पखवारा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री 13 जून को शामिल होंगे। इसके लिए कार्यालय पर बैठक हुई। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवारे …

बहराइच। केंद्र सरकार के आठ वर्ष पूरा होने पर भाजपा की ओर से मनाए जा रहे गरीब कल्याण पखवारा कार्यक्रम में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री 13 जून को शामिल होंगे। इसके लिए कार्यालय पर बैठक हुई। केंद्र में मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवारे के रूप में मना रही है। इसी क्रम में 13 जून को गरीब कल्याण जनसभा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य अतिथि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी एवं विशिष्ट अतिथि सांसद सीतापुर राजेन्द्र वर्मा जी उपस्थित रहेंगे। जनसभा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष श्याम करन टेकड़ीवाल की अध्यक्षता में तैयारी बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में जनसभा को सफल बनाने एवं अतिथियों के आगमन संबंधी तैयारियों की रूपरेखा तैयार की गई। साथ ही लोगों को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाएं लोगों तक पहुंचाने पर बल दिया गया।

बैठक में सांसद बहराइच अक्षयबर लाल गोंड, सदर विधायक अनुपमा जायसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब चंद्र शुक्ला, श्रीनाथ शुक्ला, निशंक त्रिपाठी, गौरव वर्मा, जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, जय प्रकाश शर्मा, दीपक सत्या, सुरेश गुप्ता, जिला महामंत्री डॉ. जितेंद्र त्रिपाठी, नन्हे लाल लोधी, राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, डॉ. डिम्पल जैन, जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्र, जिला कार्यालय मंत्री उत्कर्ष श्रीवास्तव, जिला आई. टी. प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र प्रताप सिंह जीतू, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवसागर गौतम आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-खटीमा: भाजपाइयों ने ब्लॉक प्रमुख के बयानों पर साधा निशाना, विधायक पर भी लगाए आरोप

संबंधित समाचार