विजय दिवस पर याद आये राजा सुहेलदेव, छात्राओं ने किया अतिथियों का स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया/श्रावस्ती। महाराज सुहेलदेव का विजयोत्सव समारोह शुक्रवार को इकौना विकास क्षेत्र के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज कटरा श्रावस्ती में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद / जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य भदन्त देवेंद्र चेरो जी ने …

बलिया/श्रावस्ती। महाराज सुहेलदेव का विजयोत्सव समारोह शुक्रवार को इकौना विकास क्षेत्र के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कालेज कटरा श्रावस्ती में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद / जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूज्य भदन्त देवेंद्र चेरो जी ने किया।इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्चन कर उन्हें नमन किया गया। साथ ही उनकी वीरता पर प्रकाश डाला गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने राज सोहेलदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। दद्दन मिश्र ने कहा कि सुहेलदेव बहराइच के हिदू राजा थे। 18 वर्ष की उम्र में उनका राज तिलक हुआ था। उन्होंने आक्रांता सैयद सलार मसूद गाजी का मुंहतोड़ जवाब दिया था। इसके बाद 157 वर्ष तक किसी भी आक्रमणकारी का भारत वर्ष पर नजर उठाने की हिम्मत नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का शासन काल 1027 ई. से 1077 तक रहा था। उन्होंने अपने साम्राज्य का विस्तार पूर्व में गोरखपुर और पश्चिम में सीतापुर तक किया था। कार्यक्रम के आयोजक सदस्य जिला पंचायत मोल्हू राम राजभर ने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को उनके इतिहास से अवगत कराना है। क्योंकि जिस समाज को अपना अतीत नहीं मालूम वह तरक्की नहीं कर सकता हैं। प्रधानाचार्य मुन्नालाल यादव ने कहा कि राजा सोहेलदेव वर साहसी व निडरता के प्रतीक थे।

उन्होंने कहा कि आज ही के दिन महाराज सुहेल देव ने बहराइच में कुटिला नदी के तट पर सैयद सलार गाजी को युद्ध में मार गिराया था। तभी से 10 जून को विजय उत्सव मनाया जाता है। इस मौके पर आयोजक सदस्य जिला पंचायत मोल्हू राम, प्रधानाचार्य यादव , शिवकुमार , दिनेश गुप्ता , गुलाब सिंह , अंकित , मृदुल पाण्डेय , सुरेश पासवान ,रमेश गौतम , राजेश राजभर , राजाराम यादव, दिनेश गुप्ता, गुलाब सिंह, मृदुल पाण्डेय, सुरेश पासवान, रमेश गौतम, राजेश राजभर, केडी सिंह, शिवा जायसवाल, राजेश कुमार यादव, पंकज शुक्ला आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-Russia Victory Day: ‘विजय दिवस’ पर यूक्रेन में रूसी सेना ने तेज किए हमले

संबंधित समाचार