हरदोई: बूथ सशक्तीकरण संपर्क अभियान के दौरान बोलीं रजनी तिवारी- भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी
हरदोई। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे बूथ सशक्तीकरण संपर्क अभियान के तहत राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर गांव में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है। हमें अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है। अगर हम सभी अपना बूथ …
हरदोई। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे बूथ सशक्तीकरण संपर्क अभियान के तहत राज्यमंत्री, उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने लोनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत शाहपुर गांव में लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है। हमें अपने बूथ को मजबूत करने पर जोर देना है। अगर हम सभी अपना बूथ मजबूत कर लेंगे तो 2024 लोकसभा में प्रचंड विजय को कोई नहीं रोक सकता।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि गांव-गांव जाकर मोदी और योगी की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताएं। इसके साथ ही उन्होंने शाहाबाद गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की जिसमे ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा , कुशी बाजपेयी, प्रमुख प्रतिनिधि श्यामू त्रिवेदी , राजेन्द्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: गरीब कल्याण पखवारा कार्यक्रम में शामिल होंगे गृह राज्य मंत्री, तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यालय में हुई बैठक
