शाहजहांपुर: जन्म दिवस पर दीपों से सजाया जाएगा राम प्रसाद विस्मिल का घर
अमृत विचार, शाहजहांपुर। काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की आज यानी 11 जून को जयंती है। पूरा देश इनके बलिदान को याद कर रहा है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने उनके पुश्तैनी मकान पर शनिवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाएगा। अमर शहीद की जयंती के मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव …
अमृत विचार, शाहजहांपुर। काकोरी कांड के महानायक पंडित राम प्रसाद बिस्मिल की आज यानी 11 जून को जयंती है। पूरा देश इनके बलिदान को याद कर रहा है। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन ने उनके पुश्तैनी मकान पर शनिवार को धूमधाम से दीपोत्सव मनाएगा। अमर शहीद की जयंती के मौके पर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र सुबह ही शाहजहांपुर आ जाएंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की ओर से आजादी महोत्सव के अंतर्गत एक अमृत यात्रा निकाली जाएगी। अमृत यात्रा कैंट स्थित शहीद संग्रहालय से 11 बजे प्रारंभ होगी। कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के साथ मुख्य सचिव हरी झंडी दिखाकर अमृत यात्रा को रवाना करेंगे, जो गोरखपुर जाकर संपन्न होगी। मुख्य सचिव के आगमन को लेकर पिछले एक सप्ताह से चल रहीं तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विकास भवन परिसर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई। बिल्डिंग के साथ ही मुख्य सचिव के रूट पर दीवारों पर पेंटिंग की गई। खिरनीबाग स्थित पंडित राम प्रसाद बिस्मिल के मकान की पुताई के साथ ही गली की दोनों तरफ दीवारें पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सहित अमर शहीदों के चित्रों की पेंटिंग के साथ काकोरी कांड को दर्शाते वाल पेंटिंग की गई। इसके अलावा मुख्य सचिव पुराना अस्पताल के पास निर्माणाधीन ऑडीटोरियम का निरीक्षण करेंगे और शहीद संग्रहालय में शाम को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का संबोधन होगा।
मुख्य सचिव का कार्यक्रम
आगमन 10.00 बजे – रिलायंस गेस्ट हाउस
02.25 बजे – निर्माणाधीन ऑडोटोरियम का निरीक्षण
04.00 बजे- विकास भवन में विकास कर्यो की समीक्षा बैठक
04.50 बजे- अमर शहीद पं. राम प्रसाद बिस्मिल के घर व गली में दीपोत्सव कार्यक्रम
05.00 बजे – शहीद पार्क में शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण
05.05 बजे- आर्य समाज में बिस्मिल के सभा कक्ष व विश्राम कक्ष का अवलोकन
06.00 बजे- शहीद संग्रहालय में दीप प्रज्ज्वलन व काकोरी घटना के शहीदों पर आधारित आल्हा गायन कार्यक्रम
06.30 बजे- वीर रस पर आधारित काव्य पाठ
06.40 बजे- वित्त मंत्री का संबोधन
06.50 बजे – पर्यटन मंत्री का संबोधन
07.00 बजे – शहीद संग्रहालय में 75000 दीपों का प्रज्ज्वलन
रात्रि 09.00 बजे – शहीद संग्रहालय में कवि सम्मेलन
इसे भी पढ़ें- शाहजहांपुर: पटाखा फैक्ट्री विस्फोट कांड में झुलसे दो और युवकों की मौत
