संभल : पुलिस ने शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट का इंतजार
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में तीन महीने पूर्व 22 वर्षीय युवक के शव को अदालत के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। हालांकि उस वक्त उसकी मौत बदहजमी के कारण होना बताई गई थी। जब मृतक के परिजनों ने बिना …
संभल, अमृत विचार। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर में तीन महीने पूर्व 22 वर्षीय युवक के शव को अदालत के आदेश पर एसडीएम की मौजूदगी में कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है। हालांकि उस वक्त उसकी मौत बदहजमी के कारण होना बताई गई थी। जब मृतक के परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के मृतक के शव को दफना दिया था।
शनिवार को जनपद में तैनात एसडीएम रमेश बाबू और थाना हयातनगर प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी संबंधित लेखपाल व पाकबड़ा थाने के विवेचक क्राइम इंस्पेक्टर संदीप राज और मृतक के पिता की निगरानी में गांव रसूलपुर में बने कब्रिस्तान में दफन 22 वर्षीय निसार पुत्र अख्तर का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहां मौजूद मृतक के पिता अख्तर ने बताया की उनके बेटे निसार की मौत 12 मार्च सन 2022 में हुई थी। बेटे कि रसूलपुर गांव के रहने वाले इकबाल डीलर की बेटी तरन्नुम से लव मैरिज हुई थी। जिसके कारण उन्होंने अपने बेटे को मुरादाबाद के पाकबड़ा में मकान बनाकर रहने के लिए दिया था। लेकिन कुछ वक्त से बेटा गांव में आकर रहने लगा था। उसी दौरान मेरे बेटे की मौत हो गई। उसकी पत्नी का कहना है कि निसार की मौत उल्टी दस्त होने के कारण हुई है।
परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, उनके बेटे की हत्या की गई थी। जिस के लिए उन्होंने मुरादाबाद अदालत का दरवाजा खटखटाया और अपने बेटे के शव की पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। अदालत के आदेश पर शनिवार को थाना पाकबड़ा में मुकदमा दर्ज कर अदालत के आदेश पर युवक का शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
मृतक के पिता की मांग पर अदालत ने शव निकलवाने के आदेश दिए थे। एसडीएम साहब की मौजूदगी में शव को कब्र से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-राजेश सोलंकी प्रभारी निरीक्षक थाना हयातनगर
ये भी पढ़ें : संभल: दंगा नियंत्रण के लिए पुलिस लाइन में कराया रिहर्सल
