बरेली: जंक्शन पर हर रोज देरी से पहुंच रही हैं कई ट्रेनें, ट्विटर पर आ रहीं शिकायतें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों के देर से पहुंचने की कई शिकायतें रोजाना ट्विटर पर आ रही हैं लेकिन संबंधित मंडल के अधिकारियों का एक ही जवाब होता है कि ऑपरेटिंग कारणों के चलते ट्रेन देरी से चल रही है। फिर चाहे यह सवाल किसी एक खास ट्रेन के लिए ही क्यों न पूछा गया हो। कई ट्रेनें …

बरेली, अमृत विचार। ट्रेनों के देर से पहुंचने की कई शिकायतें रोजाना ट्विटर पर आ रही हैं लेकिन संबंधित मंडल के अधिकारियों का एक ही जवाब होता है कि ऑपरेटिंग कारणों के चलते ट्रेन देरी से चल रही है। फिर चाहे यह सवाल किसी एक खास ट्रेन के लिए ही क्यों न पूछा गया हो। कई ट्रेनें तो ऐसी हैं जो नियमित रूप से हर रोज लेट हो रही हैं, मगर इनके लेट होने के कारण रेलवे की तरफ से स्पष्ट रूप से नहीं बताए जा रहे हैं। जंक्शन पर शनिवार को एक दर्जन से ज्यादा ट्रेनें कई-कई घंटे लेट पहुंची, जिनमें कुंभ एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, अवध असम एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें शामिल हैं।

शनिवार को जंक्शन पर 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुखिया एक्सप्रेस 3 घंटा 4 मिनट, 15654 अमरनाथ एक्सप्रेस 3 घंटा 4 मिनट, 14674 शहीद एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट, 14512 नौचंदी एक्सप्रेस 1 घंटा 23 मिनट, 12327 उपासना एक्सप्रेस 3 घंटा 14 मिनट, 12370 कुंभ एक्सप्रेस 3 घंटा 45 मिनट, 12326 कोलकाता सुपरफास्ट 1 घंटा 8 मिनट, 15910 अवध असम एक्सप्रेस 1 घंटा 39 मिनट, 13006 अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस 1 घंटा 44 मिनट, 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस 2 घंटा 9 मिनट, 12232 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस 2 घंटे 8 मिनट, 13010 योगनगरी ऋषिकेश 2 घंटे 15 मिनट, 14208 पदमावत एक्सप्रेस 49 मिनट की देरी से बरेली जंक्शन पहुंची। कई ट्रेनें तो बरेली जंक्शन से आगे निकलने के बाद लेट होती चली गईं, जिनकी शिकायतें यात्री ट्विटर पर करते रहे और रेल प्रबंधन की तरफ आपरेटिंग कारणों से ट्रेनें लेट होने का जवाब दिया जाता रहा।

ये भी पढ़ें- बरेली: बसें नहीं मिलने से यात्रियों को हुई समस्या, धूप में खड़े होकर करना पड़ा इंतजार

 

संबंधित समाचार