मुरादाबाद : उपद्रवियों की पैरवी करने पुलिस लाइन पहुंचे कमाल अख्तर, सीओ बोले- तुरंत बाहर जाइए वरना…
मुरादाबाद। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार लोगों की पैरवी करने पुलिस लाइन पहुंचे सपा विधायक कमाल अख्तर की फजीहत हो गई। पहले कमाल अख्तर अपने साथ तमाम महिलाओं को लेकर जिला अस्पताल में उपद्रव के आरोपियों के मेडिकल के दौरान पहुंचे थे। वहां उनको पुलिस ने मौका …
मुरादाबाद। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के मामले में गिरफ्तार लोगों की पैरवी करने पुलिस लाइन पहुंचे सपा विधायक कमाल अख्तर की फजीहत हो गई। पहले कमाल अख्तर अपने साथ तमाम महिलाओं को लेकर जिला अस्पताल में उपद्रव के आरोपियों के मेडिकल के दौरान पहुंचे थे। वहां उनको पुलिस ने मौका नहीं दिया, तो अपने कुछ साथियों के साथ पुलिस लाइन जा पहुंचे।
पुलिस लाइन में मौजूद सीओ कोतवाली महेश चंद्र गौतम ने कमाल अख्तर को फटकार लगाते हुए बाहर का रास्ता दिखा दिया। सीओ ने कमाल अख्तर और उनके साथियों से कहा कि या तो आप लोग तुरंत पुलिस लाइन से बाहर चले जाइए, वरना हमारे पास बिठाने की और भी जगह है। फजीहत के बाद कमाल अख्तर पुलिस लाइन से बाहर आ गए।
आपको बता दें कि पुलिस ने कड़े सुरक्षा घेरे में सभी 25 उपद्रवियों का मेडिकल कराया। इसके बाद उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया। सुरक्षा कारणों की वजह से ही उपद्रवियों को कोर्ट में पेश न करके जजेस कंपाउंड में रिमांड मजिस्ट्रेट के आवास पर पेश किया गया। जहां से सभी 25 उपद्रवियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। बाकी अन्य आऱोपी को भी वीडियो व सीसीटीवी के माध्यम से तलाश की जार रही है। पुलिस का साफ कहना है की किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। जो भी दोषी है उसपर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें : सपा सांसद एसटी हसन बोले- देश में हिंसा के पीछे हो सकती है कोई महाशक्ति, वो नहीं चाहता भारत भी बने सुपरपावर
