बहराइच : जमीनी विवाद में मारपीट, सगे भाई समेत छह गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच । रघुनाथपुर गांव में शाम को जमीनी रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस ने सगे भाई समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में शनिवार शाम को जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। गांव निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र जमुना प्रसाद, …

बहराइच । रघुनाथपुर गांव में शाम को जमीनी रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस ने सगे भाई समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मटेरा थाना क्षेत्र के ग्राम रघुनाथपुर में शनिवार शाम को जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गए। गांव निवासी लाल बहादुर यादव पुत्र जमुना प्रसाद, राम चंद्र, भगौती प्रसाद पुत्र कल्लू, अंगद राम यादव पुत्र राम अचल और कमलेश यादव पुत्र राम अचल ने मारपीट शुरू कर दी। दोनों पक्ष से जमकर लाठी चली। हालांकि कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।

थानाध्यक्ष राम दवन मौर्य ने बताया कि उप निरीक्षक आशुतोष राय, सत्य नारायण गिरी और अमित कुमार की टीम को गांव भेजकर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें लाल बहादुर और राम चंद्र सगे भाई हैं।

यह भी पढ़ें : बहराइच: पत्नी से हुई लड़ाई में नाराज हुआ दामाद, गाड़ी के सामने आई सास पर चढ़ाया पिकप वाहन, मौत

संबंधित समाचार