बिजनौर: कहासुनी में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर/भगतपुर, अमृत विचार। भगतपुर पुलिस ने शनिवार के दिन हुई सिरसवा हरचंद गांव की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई मुकेश पुत्र कल्लू सिंह को रविवार को डूंगरपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को भी बरामद किया। थाना क्षेत्र …
बिजनौर/भगतपुर, अमृत विचार। भगतपुर पुलिस ने शनिवार के दिन हुई सिरसवा हरचंद गांव की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बड़े भाई के हत्यारे छोटे भाई मुकेश पुत्र कल्लू सिंह को रविवार को डूंगरपुर चौराहे से गिरफ्तार किया। साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त दुपट्टे को भी बरामद किया।
थाना क्षेत्र के गांव सिरसवा हरचंद में शनिवार को दो भाइयों में नशे की बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिससे गांव वालों ने दोनों भाइयों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया था। दोनों भाइयों का समझौता होने के बाद उनकी मां जंगल को चली गई थी। उसी बीच छोटे भाई मुकेश पुत्र कल्लू सिंह ने अपने बड़े भाई मोनू यादव 35 की गर्दन में दुपट्टा डालकर उसकी हत्या कर दी।
हत्यारोपी छोटे भाई ने बताया की मेरा बड़ा भाई मोनू यादव नशे का बहुत आदि हो गया था। शाम को जंगल से उनकी मां घर वापस लौटी तब देखा उसका छोटा बेटा दरवाजे पर कमरे के ताले की चाबी हाथ में लिए हुए खड़ा था। उसने अपने छोटे बेटे से पूछा तब उसने कहा मां मैंने तेरा बड़ा बेटा मार दिया है। इतना सुनकर मां की चीख-पुकार निकल गई।
बाद में ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मां की तहरीर के आधार पर छोटे बेटे मुकेश पुत्र कल्लू सिंह के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार के दिन आरोपी मुकेश को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।
ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों को नेपाल बेचने वाले तीन गिरफ्तार, दो चार पहिया वाहन और आठ बाइक बरामद
