संभल : तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है। बहजोई इलाके के गांव सादातबाड़ी निवासी आकाश (18) पुत्र भुवनेश यादव …

संभल, अमृत विचार। धनारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया है।

बहजोई इलाके के गांव सादातबाड़ी निवासी आकाश (18) पुत्र भुवनेश यादव और सोनू (19) पुत्र दानवीर सिंह फरीदाबाद में एक फैक्ट्री में काम करते थे। परिजनों के मुताबिक रविवार को दोनों युवक बाइक से गांव लौट रहे थे। सुबह नौ बजे करीब इनकी बाइक धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव के समीप पहुंची। इसी वक्त भिरावटी की ओर से आ रहे टाटा मैजिक के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में आकाश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल सोनू को रजपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने सोनू को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वह सूचना के बाद अस्पताल पहुंच गए। इधर आरोपी चालक को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई के बाद युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक आकाश के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी चालक रहीस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसे ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। -कुलदीप सिंह, प्रभारी निरीक्षक धनारी

ये भी पढ़ें:- रामपुर: रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी

संबंधित समाचार