IND vs SA 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका ने कटक में हासिल की जीत, भारत को मिली लगातार दूसरी बार हार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कटक। दक्षिण अफ्रीका ने कटक में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की। भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने कटक में खेले गए दूसरे टी20 में पहले बैटिंग करते हुए …

कटक। दक्षिण अफ्रीका ने कटक में खेले गए टी20 सीरीज के दूसरे मैच में 4 विकेट से जीत हासिल की। भारत की यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले उसे सीरीज के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने कटक में खेले गए दूसरे टी20 में पहले बैटिंग करते हुए 149 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में अफ्रीकी टीम ने 5 विकेट खोकर मैच जीत लिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए हेनरिक्स क्लासेन ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 46 गेंदों में 81 रन बना डाले।

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही थी. दक्षिण अफ्रीका ने 29 रनों के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद पांचवें नंबर पर बैटिंग करने आए क्लासेन ने मौसम बदल दिया। उन्होंने 46 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 81 रन बनाए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

टीम के कप्तान तेम्बा बावुमा ने शुरुआती में संघर्ष किया। उन्होंने 30 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए। रीजा हेंड्रिक्स और प्रिटोरियस कुछ खास नहीं कर सके। ये दोनों ही खिलाड़ी 4-4 रन बनाकर आउट हुए। डुसेन महज एक रन बनाकर आउट हुए। अंत में डेविड मिलर 20 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 15 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका और एक छक्का लगाया। इस तरह दक्षिण अफ्रीका ने 18.2 ओवरों में 6 विकेट खोकर 149 रन बना लिए और मैच जीत लिया।

ये भी पढ़ें- पिता बने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम जाम्पा, शेयर की बेटे की तस्वीर

संबंधित समाचार