संभल: घर लौटते समय बदमाशों ने ग्रामीण से छीने 20 हजार रुपये, पीट पीटकर की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/बहजोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर से साइकिल लेने गए व्यक्ति को वापस घर लौटते समय बदमाशों ने रास्ता में रोक लिया और जेब में रखी 20 हजार की रकम छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर दी और जेब से रुपये निकालकर फरार हो गए। सूचना मिलने …

संभल/बहजोई, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के पाठकपुर से साइकिल लेने गए व्यक्ति को वापस घर लौटते समय बदमाशों ने रास्ता में रोक लिया और जेब में रखी 20 हजार की रकम छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने ग्रामीण की पीट पीटकर हत्या कर दी और जेब से रुपये निकालकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की।

बहजोई कोतवाली क्षेत्र की पुलिस चौकी पाठकपुर के गांव मोहकमपुर निवासी 50 वर्षीय नेम सिंह रविवार को भतीजे किशनपाल की बेटी की शादी का सामान दिलवाने बहजोई गया था। शाम को शादी का सामान लेकर ये घर पहुंचे लेकिन नेमपाल की साइकिल पाठकपुर मे किसी व्यक्ति के पास खड़ी रह गई। नेमपाल ने जेब में रखे एक लाख रुपये तो घर में रख दिये बाकी 20 हजार रुपये साथ लेकर साइकिल लेने के लिए चला गया।

वापस लौटते समय पाठकपुर और मोहकपुर के बीच में बदमाशों ने उसे रास्ते में रोक लिया और जेब में रखी नगदी छीनने लगे। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी की खूब पिटाई की। अधिक पिटाई की वजह से वह जमीन पर गिर गया। बदमाश उसकी जेब में रखी 20 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। रास्ते पर नेमपाल को पड़ा देखकर आने जाने वाले लोगों की मौके पर भीड़ इकठ्ठा हो गई और किसी ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। नेम पाल की मौत की खबर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि 16 जून को मृतक के भतीजे किशनपाल की बेटी की बरात आएगी। उसी की तैयारियां चल रही थीं। नेमपाल की किसी से कोई रंजिश नहीं थी।

ये भी पढ़ें:- नानकमत्ता: विवाहिता ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट

संबंधित समाचार