बरेली: महिला का आरोप, जेठानी ने नशा देकर देवर से कराया दुष्कर्म
अमृत विचार, बरेली। निकाह के बाद पति महिला पर जुल्म करता रहा। महिला ने जेठानी को चाय और मिठाई में नशे देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सास से की तो देवर ने उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह …
अमृत विचार, बरेली। निकाह के बाद पति महिला पर जुल्म करता रहा। महिला ने जेठानी को चाय और मिठाई में नशे देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि इसका फायदा उठाकर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत सास से की तो देवर ने उसे मारने का प्रयास किया। किसी तरह से उसने भागकर जान बचाई। महिला ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में मामले की शिकायत की है।
इज्जतनगर की रहने वाली महिला ने बताया कि 2018 में उसका निकाह क्षेत्र के ही रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह के बाद उसे पता चला की उसका पति किसी और से प्यार करता है और वह उसे पसंद भी नहीं करता। बाद में पति उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला का आरोप है कि 25 मई को उसकी जेठानी ने उसे चाय में नशीला पदार्थ दे दिया। इसका फायदा उठाकर देवर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद 27 मई को फिर से जेठानी ने उसे मिठाई में नशा दे दिया। फिर देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- बरेली: फरीदपुर में बैंक से छह लाख रुपये चोरी, आरोपी सीसीटीवी में कैद
