बरेली: बेंत कारोबार में मुनाफे का लालच देकर लाखों की ठगी
अमृत विचार, बरेली। बेंत कारोबार में मोटा मुनाफा बताकर दो लोगों ने एक युवक से छह लाख रुपये ठग लिए। जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बारादरी के कांकर टोला पुराना शहर निवासी हारुन खां …
अमृत विचार, बरेली। बेंत कारोबार में मोटा मुनाफा बताकर दो लोगों ने एक युवक से छह लाख रुपये ठग लिए। जब युवक ने रुपये वापस मांगे तो जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना बारादरी के कांकर टोला पुराना शहर निवासी हारुन खां ने बताया कि उसका दोस्त सलीम खां निवासी रबड़ी टोला 5 फरवरी 2020 को अपने पार्टनर अब्दुल कलाम निवासी बिचलौल महाराजगंज निवासी को साथ लेकर उसके घर पर आया।
सलीम खां ने हारुन से कहा कि वह बेंत की लकड़ी अब्दुल कलाम से मंगाकर शहर में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कर सकेगा। उसके लिए उसे छह लाख रुपये का इंतजाम करना होगा। वह सलीम खां की बातों में आ गया। उसने रिश्तेदारों से पांच लाख 60 हजार रुपये का इंतजाम कर 10 फरवरी 2020 को सलीम के घर पर अब्दुल कलाम को रुपये दे दिए, लेकिन काफी समय गुजर जाने के बाद भी उसके पास बेंत की लकड़ी नहीं पहुंची। उसने इस बारे में सलीम से बात की तो वह बेंत की लकड़ी आने का आश्वासन देता रहा। हारुन ने अब्दुल कलाम से फोन पर रुपये मांगे ताे उसके साथ गाली-गलौच कर उसे जान से मारने की धमकी दी।
