घर पर आम से बनाएं टेस्टी Mango Jam, बच्चे से लेकर बूढ़े सभी को आएगा पसंद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आम का सीजन आ गया हैं अब तो हर घर में आम की तरह तरह की रेसिपी बनती हैं। आम ऐसा फल है जो छोटे से लेकर बड़े सभी को पसंद आता हैं। आम के लिए पूरे साल लोगों को इंतजार रहता हैं। बच्चों को भी मैंगो फ्लेवर काफी पसंद होता है। अगर आपके बच्चे …

आम का सीजन आ गया हैं अब तो हर घर में आम की तरह तरह की रेसिपी बनती हैं। आम ऐसा फल है जो छोटे से लेकर बड़े सभी को पसंद आता हैं। आम के लिए पूरे साल लोगों को इंतजार रहता हैं। बच्चों को भी मैंगो फ्लेवर काफी पसंद होता है। अगर आपके बच्चे को आम का स्वाद पसंद है तो आप उसके लिए मैंगो जैम बना सकते हैं।

आप ब्रेड या पराठे के साथ मैंगो जैम खा सकते हैं। आज हम आपको मैंगो जैम बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप फटाफट टेस्टी मैंगो जैम बना सकते हैं। इसे आप पूरे साल के लिए स्टोर करके भी रख सकते हैं।

मैंगो जैम बनाने विधि

  • 4 मीडियम साइज मैंगो
  • जैम के लिए 1 कप चीनी
  • 2 टीस्पून नींबू का रस

मैंगो जैम की रेसिपी

आम से जैम बनाने के लिए सबसे पहले मैंगो को छील लें और इसे टुकड़ों में काट लें। अब आम को किसी ग्राइंडर जार में डालकर इसका एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। गैस पर किसी पैन में आम का पेस्ट डालकर पकाएं। मीडियम फ्लेम पर करीब 5 मिनट तक चलाते हुए पकाना है।

अब आम के पेस्ट में चीनी डाल दें और इसे अच्छी तरह से घुलने तक पकाएं। अब इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिला दें और थोड़ी देर तक पकाते रहें जब लगे की पेस्ट गाढ़ा हो गया है तो इसे प्लेट में निकाल लें। जब पेस्ट स्टिकी हो जाए तो इसे 2 मिनट और पकाकर गैस बंद कर दें। मैंगो जैम बनकर तैयार है। इसे ब्रेड या पराठे पर लगाकर खाएं। और मैगों जैम का मजा लें।

पढ़ें-भीषण गर्मी में भी पंखे से मिलेगी राहत, अपनाएं यह टिप्स