अयोध्या: अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस पर आईजी के हाथों रक्तदूत अलंकृत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर पुलिस मित्र अयोध्या द्वारा अभिनंदन व सम्मान समारोह का अयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। पुलिस मित्र द्वारा नि:स्वार्थ भाव से चलायी जा रही स्वैच्छिक रक्तदान मुहिम के अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, कवींद्र प्रताप सिंह के द्वारा पुलिस मित्र के सदस्यों …

अमृत विचार, अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय रक्तदान दिवस के अवसर पर पुलिस मित्र अयोध्या द्वारा अभिनंदन व सम्मान समारोह का अयोजन पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में किया गया। पुलिस मित्र द्वारा नि:स्वार्थ भाव से चलायी जा रही स्वैच्छिक रक्तदान मुहिम के अन्तर्गत पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र, कवींद्र प्रताप सिंह के द्वारा पुलिस मित्र के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। आईजी अयोध्या ने कहा कि रक्तदान से इंसान संवेदनशील बनता है।

कवींद्र प्रताप सिंह ने रक्तदान करने वाले समस्त पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्तदान मानवता का कार्य है, हम सभी को रक्तदान करना चाहिए, इससे कोई कमजोरी नहीं होती है। आज सम्मान समारोह में उपस्थित पुलिस मित्र के सभी सदस्य बधाई के पात्र हैं।

सम्मानित होने वालों में आशीष मिश्रा संस्थपक पुलिस मित्र, अभिषेक कुमार, कुलदीप किशोर तिवारी एटीएस लखनऊ, एसआई सत्यंद्र पाण्डेय जनपद बाराबंकी, एसआई निर्मल सिंह थानाध्यक्ष कमरौली अमेठी, अभिमन्यु तिवारी कुशीनगर, आकाश गुप्ता रामकृष्ण सेवा फाउन्डेशन, राजेश चौबे मेजर ध्यानचन्द समिति, इंस्पेक्टर जावेद अहमद व आरक्षी अनूप सिंह, रंजीत यादव, आरआई ब्रजेन्द्र सिंह, अवधेश शुक्ला, संजीव कुमार चावला, कुंवर तिवारी, संतोष तिवारी, मो.अशरफ, सीता वर्मा व कांति मौर्या, मोनू चौरसिया, गौसेवक रितेश दास प्रमुख थे।

समारोह में जिलाधिकारी नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पाण्डेय, अवध विश्वविद्यालय पुरातन छात्र सभा के अध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, एनसीसी कोआर्डिनेटर डॉक्टर शैलेन्द्र वर्मा, जिला रक्त कोष की काउन्सलर ममता खत्री, झुनझुनबाला पीजी की एनसीसी प्रभारी तंजीम फातिमा विशिष्ट अतिथि के रूप से उपस्थित रहे। पुलिस मित्र के संस्थापक आशीष मिश्रा प्रयागराज को पुलिस मित्र का काष्ठ निर्मित लोगो स्मृति चिन्ह के रूप में प्रदान कर सम्मानति किया गया।

पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: सेफ संस्था के सहयोग से गर्भवती महिलाओं के लिए लगाया गया रक्तदान शिविर

संबंधित समाचार