रामपुर : अब्दुल्ला के दो पैन कार्ड मामले में हुई जिरह, अगली सुनवाई 28 जून को
रामपुर,अमृत विचार। दो पैनकार्ड मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को अब्दुल्ला आजम खां कोर्ट में पहुंचे। इसके अलावा आयकर अधिकारी भी कोर्ट पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने उसने जिरह की। जोकि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 28 जून को सुनवाई होना है। भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 2019 …
रामपुर,अमृत विचार। दो पैनकार्ड मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। मंगलवार को अब्दुल्ला आजम खां कोर्ट में पहुंचे। इसके अलावा आयकर अधिकारी भी कोर्ट पहुंचे। जहां अधिवक्ताओं ने उसने जिरह की। जोकि पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 28 जून को सुनवाई होना है।
भाजपा नेता आकाश सक्सेना ने 2019 में सपा विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की तफ्तीश कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। इस मामले की सुनवाई इन दिनों एमपीएमएलए कोर्ट में विचाराधीन हैं। मंगलवार को अब्दुल्ला आजम खां कोर्ट में पेश हुए। इसके अलावा आयकर अधिकारी विजय कुमार भी कोर्ट पहुंचे थे।
मुकदमे के वादी आकाश सक्सेना भी आए थे। भाजपा नेता के निजी अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि दो पैनकार्ड मामले में मंगलवार को अधिवक्ताओं द्वारा आयकर अधिकारी विजय कुमार से जिरह की गई, लेकिन जिरह पूरी नहीं हो सकी। अब इस मामले में 28 जून को सुनवाई होना है।
ये भी पढ़ें : रामपुर : आजम खां की नियमित जमानत मंजूर, जानें पूरा मामला
