बरेली: पैगंबर पर टिप्पणी करने वाले दो युवकों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। इंस्टाग्राम पर पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले युवकों के खिलाफ रजा एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नबीरा-ए-आला हजरत व आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी की पैरवी पर कार्रवाई हुई। ठिरिया निजावत खां के बुरहानउद्दीन व अन्य ने …

बरेली, अमृत विचार। इंस्टाग्राम पर पैगंबर-ए-इस्लाम पर टिप्पणी करने वाले युवकों के खिलाफ रजा एक्शन कमेटी के सदस्यों ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। नबीरा-ए-आला हजरत व आल इंडिया रजा एक्शन कमेटी (आरएसी) के नायब सदर मौलाना अदनान रजा कादरी की पैरवी पर कार्रवाई हुई।

ठिरिया निजावत खां के बुरहानउद्दीन व अन्य ने टिप्पणी करने वाले प्रियांशु गंगवार और प्रिंस पांडेय पर आरोप लगाया था। वहीं मौलाना अदनान रजा कादरी ने कहा कि जब तक आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाएगा, तब तक माहौल ठीक होने के बजाय और खराब होने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है।

इसे भी पढ़ें-बरेली: प्रेमिका के लिए पत्नी के सिर पर मारा सब्बल, बात -बात पर तान देता था तमंचा

संबंधित समाचार