अल्मोड़ा: प्रधान विहीन गावों में कराए जाएंगे चुनाव, प्रशासन ने तैयारियां की तेज, अधिसूचना हुई जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रधान विहीन चल रही अल्मोड़ा जिले की 42 ग्राम सभाओं को अब अपने प्रधान मिल जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के ढाई वर्ष बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी माह चुनावी बिगुल बजने के बाद 27 जून को ग्राम पंचायतों के मतदान और 29 जून …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। प्रधान विहीन चल रही अल्मोड़ा जिले की 42 ग्राम सभाओं को अब अपने प्रधान मिल जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव के ढाई वर्ष बाद अब राज्य निर्वाचन आयोग ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसी माह चुनावी बिगुल बजने के बाद 27 जून को ग्राम पंचायतों के मतदान और 29 जून को मतगणना होगी।

1160 ग्राम सभाओं वाले जिले में 2019 में पंचायती चुनाव हुए थै लेकिन ढाई वर्ष से अधिक समय बीतने के बाद भी 42 ग्राम सभाएं बिना प्रधान के संचालित हो रही हैं। चुनाव के दौरान शुरूआत में दो से अधिक बच्चों वाले लोगों के अयोग्य होने के नियमों के कारण कई दावेदारों को पीछे हटना पड़ा था। जातिगत और महिला आरक्षित सीटों की बाधा के चलते भी कई की उम्मीदों पर पानी फिर गया था। तो कहीं मूलभूत सुविधाओं को लेकर चुनाव बहिष्कार भी किया।

वहीं, कुछ प्रधानों की मृत्यु और कुछ ने अन्य कारणों से त्यागपत्र दे दिया था। जिले की 42 ग्राम सभाएं प्रधान रहित रह गईं। इससे गांवों में विकास चौपट हो गया। इससे बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इधर, अब राज्य निर्वाचन आयोग ने उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 13 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी। 27 को मतदान और 29 जून को मतगणना होगी।

13 से होंगे नामांकन
13 और 14 जून को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 15 जून को सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 जून को नाम वापसी, 17 को चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। 27 जून को मतदान होंगे। वहीं, 29 जून को मतगणना की जाएगी।

फिलहाल हमारे पास अधिसूचना नहीं पहुंची है। 42 ग्राम सभााएं प्रधान रहित हैं। जैसे ही एसओपी जारी होगी। आगे की कार्रवाई की जाएगी। – नवनीत पांडे, सीडीओ, अल्मोड़ा