अब कुमाऊं में भी भड़की “अग्निपथ योजना” के खिलाफ चिंगारी
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है, आज सुबह 9 बजे तिकोनिया चौराहे के समीप सैकड़ों की तादाद में पहुंचे युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी और इस योजना को फौरन वापस लेने की बात कही, सैकड़ों …
हल्द्वानी। कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में भी केंद्र सरकार की नई योजना अग्निपथ के खिलाफ युवाओं ने मोर्चा खोल दिया है, आज सुबह 9 बजे तिकोनिया चौराहे के समीप सैकड़ों की तादाद में पहुंचे युवाओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करी और इस योजना को फौरन वापस लेने की बात कही, सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुए युवाओं ने नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया और तिकोनिया चौराहे पर मोदी सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी इस दौरान जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। युवाओं ने स्पष्ट तौर पर सरकार पर आरोप लगाया कि मोदी सरकार हर सेक्टर में सेंधमारी कर रही है और देश के युवाओं को बेरोजगार बनाने पर तुली है।
बहरहाल युवाओं की इस भीड़ को नियंत्रित करने और जाम खुलवाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, मौके पर अभी भी युवाओं की टोली नजर आ रही है जिन्हें पुलिस द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। आपको बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना से सम्पूर्ण देश मे नाराजगी है वहीं कुमाऊं के हर युवा का पहला सपना आर्मी भर्ती में भाग लेना होता है जिसके लिए वह हाड़तोड़ मेहनत करता है लेकिन इस नई योजना से युवाओं को ठेस पहुंची है और वे हर हाल में इस नियम के खिलाफ सरकार को बैकफुट पर लाकर नियम को हटवाना चाहती है।
