पीलीभीत: नहर में डूबा युवक, तलाशने में जुटे रहे गोताखोर
गजरौला, अमृत विचार। ताऊ के दसवां संस्कार में शामिल होने आया युवक गांव के बाहर से गुजर रही नहर में डूब गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। गोताखोरों की मदद से दिन भर नहर में युवक की तलाश कराई जाती रही, लेकिन पता नहीं लग सका। विधायक बरखेड़ा भी घटनास्थल …
गजरौला, अमृत विचार। ताऊ के दसवां संस्कार में शामिल होने आया युवक गांव के बाहर से गुजर रही नहर में डूब गया। इसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। गोताखोरों की मदद से दिन भर नहर में युवक की तलाश कराई जाती रही, लेकिन पता नहीं लग सका। विधायक बरखेड़ा भी घटनास्थल पर पहुंचे और नहर विभाग के अफसरों से बात कर पानी बंद कराया। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही।
थाना क्षेत्र के खाग सराय गांव निवासी 35 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र भगवान दास शुक्रवार को अपने ताऊ के दसवां संस्कार में शामिल होने गया था। गांव के बाहर से नहर गुजर रही है। वह हाथ धोने गया और अचानक पैर फिसलने से नहर में गिर गया। गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। यह देख मौजूद लोगों ने बचाने का प्रयास तो किया, लेकिन असफल रहे। युवक के डूबने का शोर मचते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस भी आ गई।
फिर गोताखोरों को नहर में उतारकर युवक की तलाश कराई जाती रही। भाजपा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद भी घटनास्थल पर पहुंचे। परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। फिर नहर के पानी को बंद कराया। एसओ आशुतोष रघुवंशी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। तलाश कराई जा रही है, लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं लग सका है।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: हाईवे पर तेज रफ्तार कार ट्रैक्टर ट्रॉली में जा घुसी , पिता-पुत्र और ठेकेदार की मौत
