अमरोहा : राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेसियों ने दिया धरना, सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा,अमृत विचार। शहर में स्थित पोस्ट ऑफिस पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। ईडी द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ का विरोध किया। उन्होंने कहा कि धारा 144 लगाू होने की वजह से मार्च की अनुमति नहीं मिली, इसलिए शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह …

अमरोहा,अमृत विचार। शहर में स्थित पोस्ट ऑफिस पर कांग्रेसियों ने धरना दिया। ईडी द्वारा राहुल गांधी से की जा रही पूछताछ का विरोध किया। उन्होंने कहा कि धारा 144 लगाू होने की वजह से मार्च की अनुमति नहीं मिली, इसलिए शांतिपूर्ण धरना दिया जा रहा है।

शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष ओंकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता नगर के पोस्ट ऑफिस कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्होंने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया। कांग्रेस सचिव चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी से सरकार के इशारे पर ईडी पूछताछ कर रही है, उसका वह विरोध करते है। सरकार और ईडी बेवजह उनको परेशान कर रही है। हम लोग जब तक चुप नहीं बैठेंगे जब तक राहुल गांधी को पूरी तरह न्याय नहीं मिल जाता।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : करंट की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत, मचा कोहराम

संबंधित समाचार