देश में तेजी से बढ़ रहा अग्निपथ योजना का विरोध, राजस्थान के चित्तौड़गढ़ युवाओं ने किया प्रदर्शन
चित्तौड़गढ़। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी आज युवाओं ने प्रदर्शन में उपद्रव किया। इस योजना के खिलाफ सुबह करीब डेढ़ सौ युवा कलेक्ट्री पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में युवा टायर जलाकर कुम्भानगर रेलवे फाटक की और निकले और वहां खड़े दो रेल इंजन पर पथराव …
चित्तौड़गढ़। केन्द्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में भी आज युवाओं ने प्रदर्शन में उपद्रव किया। इस योजना के खिलाफ सुबह करीब डेढ़ सौ युवा कलेक्ट्री पर एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में युवा टायर जलाकर कुम्भानगर रेलवे फाटक की और निकले और वहां खड़े दो रेल इंजन पर पथराव कर दिया। सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस एवं स्थानीय पुलिस पहुंचीं और युवाओं को खदेड़ कर तितर बितर किया। पुलिस ने इस दौरान उपद्रव कर रहे दर्जन भर युवाओ को हिरासत में भी लिया। फ़िलहाल शांति बानी हुई है। रेलवे पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रकरण दर्ज़ किया है।
यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना: हरियाणा में दूसरे दिन भी विरोध जारी, 40 से अधिक युवा गिरफ्तार
