बरेली: 1500 लोगों के साथ इस्लामिया मैदान में यौमे दुरूद करने की अनुमति
अमृत विचार, बरेली। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को रविवार को 1500 लोगों के साथ इस्लामिया मैदान में नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने को शांतिपूर्ण तरीके से यौमे दुरूद करने की अनुमति दी गई है। जिसमें कहा गया है कि आयोजन में किसी प्रकार की उत्तेजित भाषण …
अमृत विचार, बरेली। नगर मजिस्ट्रेट की ओर से आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां को रविवार को 1500 लोगों के साथ इस्लामिया मैदान में नुपूर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग करने को शांतिपूर्ण तरीके से यौमे दुरूद करने की अनुमति दी गई है। जिसमें कहा गया है कि आयोजन में किसी प्रकार की उत्तेजित भाषण या तकरीर नहीं की जाएगी।
1500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। लाउडस्पीकर का प्रयोग तय सीमा के तहत किया जाएगा। कार्यक्रम की अवधि 2 घंटे (3 बजे से 5 बजे तक) ही रखी जाएगी। 5 बजे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। उपरोक्त शर्तों का अनुपालन किए जाने के बाद ही आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है। फरहत खां जिलाध्यक्ष आईएमसी और महानगर अध्यक्ष मखदूम बेग के प्रार्थना पत्र पर पुलिस रिपोर्ट मंगाकर नगर मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय ने अनुमति जारी की है।
अनुमति पत्र में लिखा गया है कि कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभावित नहीं किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति में आयोजक के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। उपरोक्त शर्तों एवं ध्वनि प्रदूषण के प्राविधानों के उल्लंघन पाए जाने पर उत्तरदायी व्यक्तियों के विरुद्ध पर्यावरण संरक्षण अधिनियम में कार्रवाई होगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: अग्निपथ का उद्देश्य, हर नौजवान को मिले फौज में सेवा का मौका- जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी
