बरेली: जान हथेली पर लेकर प्यास बुझा रहे कुंआडांडा के छात्र
अमृत विचार, बरेली। प्राथमिक विद्यालय कुंआडांडा में विद्यार्थी जान हथेली पर रखकर प्यास बुझा रहे हैं। परिसर में लगे हैंडपंप के ऊपर से निकल रही विद्युत केबिल कभी भी टूटकर गिर सकती है, जिससे हादसा हो सकता है। विद्यालय स्टाफ का कहना है कि बारिश के दिनों में मैदान में पानी भर जाता है ऐसे …
अमृत विचार, बरेली। प्राथमिक विद्यालय कुंआडांडा में विद्यार्थी जान हथेली पर रखकर प्यास बुझा रहे हैं। परिसर में लगे हैंडपंप के ऊपर से निकल रही विद्युत केबिल कभी भी टूटकर गिर सकती है, जिससे हादसा हो सकता है। विद्यालय स्टाफ का कहना है कि बारिश के दिनों में मैदान में पानी भर जाता है ऐसे में यदि करंट फैला तो अनहोनी हो सकती है।
इन केबिलों को हटवाने के लिए विद्यालय के स्टॉफ ने कई बार ग्रामीणों से अनुरोध किया, लेकिन ग्रामीणों ने केबिल हटाने की जगह शिक्षकों को बुरा-भला कहा। विद्यालय स्टाफ ने थाने एवं विद्युत विभाग को से भी पत्राचार करके केबिल हटवाने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। प्रधानाध्यापिका मंदीप कौर ने बताया कि बारिश के दिनों में मैदान में पानी भर जाता है। यदि कोई केबिल टूट गई या करंट फैल गया तो खतरा हो सकता है।
अशोक कुमार चौरसिया, अधीक्षण अभियंता (देहात) विद्युत विभाग-
इस तरह का कोई मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। यदि इस तरह की शिकायत आई है तो उस पर कार्रवाई कराई जाएगी।
ये भी पढ़ें- बरेली: जुमे की नमाज के दिन पुलिस प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों के इमामों ने की शांति की अपील
