नादान उम्र में किशोरियां उठा रहीं बड़ा कदम…जानिए क्या है वजह
अमृत विचार, लखनऊ। सिर्फ़ इक क़दम उठा था ग़लत राह-ए-शौक़ में, मंज़िल तमाम उम्र मुझे ढूँढती रही …अब्दुल हमीद अदम की ये चंद लाइनें किशोरियों के मर्म को उस वक्त उकेर देती हैं। जब प्रेम-प्रसंग में किशोरियों को घर छोड़ने के साथ अपनों का एहसास होता है, कि वह इस भीड़ में सारे रिश्ते तोड़कर …
अमृत विचार, लखनऊ। सिर्फ़ इक क़दम उठा था ग़लत राह-ए-शौक़ में, मंज़िल तमाम उम्र मुझे ढूँढती रही …अब्दुल हमीद अदम की ये चंद लाइनें किशोरियों के मर्म को उस वक्त उकेर देती हैं। जब प्रेम-प्रसंग में किशोरियों को घर छोड़ने के साथ अपनों का एहसास होता है, कि वह इस भीड़ में सारे रिश्ते तोड़कर तन्हा महसूस करती हैं। वहीं परिजन किशोरियों की घर वापसी के लिए थानों में चक्कर काटते हैं। हाल ही में राजधानी लखनऊ में कई मामले सामने आ चुके हैं, जहां प्यार के खातिर किशाोरियां मां-बाप को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई।
केस- वन
मूलरूप से अम्बेडकर नगर जनपद के एक पीड़ित ने बाजारखाला थाने में प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि 14 जून की रात से उसकी 14 वर्षीय बेटी लापता है। काफी खोजबीन करने के बाद नाबालिग का कहीं सुराग नहीं लगा। इसी बीच पीड़ित को जानकारी हुई आशियाना थानाक्षेत्र के रिक्शा कॉलोनी निवासी सुमित किशोरी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। सुमित का उनके घर आता जाता था। जिसके बाद पीड़ित ने बाजारखाला थाने में प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करवाया है।
केस- दो
मूलरूप से गोंडा जनपद के परास पट्टी के रहने वाले पीड़ित ने 16 जून को मदेयगंज थाने में प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित के मुताबिक, उसकी तीन बेटियां हैं। 12 जून की दोपहर से उसकी 15 वर्षीय बेटी लापता है। उसका कहना है कि पड़ोस में किराये पर रहने वाला नंदन उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। बेटी से घर से 20 हजार की नकदी और ज्वैलरी भी साथ ले गई है। शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
केस-तीसरा
बीते 16 जून को एक महिला ने हसनगंज थाने में प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला का कहना है कि उसकी 14 वर्षीय बेटी आईटी कॉलेज चौराहे पर पान मसाला बेचती थी। बीते 17 मई को पड़ोसी बैचूलाल उर्फ बेचेलाल उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपने साथ भगा ले गया है। महिला की तहरीर पर हसनगंज पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।
इससे पहले भी पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- बीते 10 जून को विभूतिखंड पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के आरोप में रामसेवक को नामजद किया था
- बीते 10 जून को विभूतिखंड पुलिस ने नाबालिग को अपने साथ ले जाने के आरोप में कमल कन्नौजिया को नामजद किया था
- बीते 11 जून को पीड़ित की शिकायत पर बाजारखाला पुलिस ने प्रेमी शीबू उर्फ फैजान पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था।
बाहरी दुनिया लगती है सच
इस मामले में मनोचिकित्सक डॉ सृष्टि श्रीवास्तव ने बताया कि किशोरियों को समाज से परिपक्त होने के लिए समय लगता है। उन्हें बाहरी दुनिया सच लगने लगती है। यही भूल उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। इस सम्बन्ध में डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने कहाकि, जब तक नाबालिग स्वयं नहीं कहता कि वह अपनी स्वेच्छा से गया है, इसलिए पुलिस किशोरियों को भगा ले जाने वाले युवकों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करती है। किशोरियों को सकुशल बरामद करने के लिए पुलिस सर्विलांस टीम की भी मदद लेती है।
यह भी पढ़े- नैनीताल: नैनीझील में उतराता मिला किशोरी का शव, तीन दिन पहले हुई थी लापता
