बागेश्वर: छह माह में बदली नजर आएगी क्षेत्र की स्वास्थ्य व शिक्षा व्यवस्था, कपकोट विधायक का दावा
बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा है कि छह माह के भीतर कपकोट में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बदली नजर आएगी। प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही …
बागेश्वर, अमृत विचार। कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया ने कहा है कि छह माह के भीतर कपकोट में शिक्षा व स्वास्थ्य व्यवस्था बदली नजर आएगी। प्रत्येक विद्यालय में फर्नीचर आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिला शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है।
विधायक गड़िया ने कहा कि कपकोट के विकास के लिए कई कार्य किए जा रहे हैं। इसके तहत विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी चिकित्सक व एएनएम तैनात किए जाएंगे। इसी माह के अंत तक कई चिकित्सक कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
कहा कि अगले माह एएनएम की तैनाती के प्रयास किए जा रहे हैं। कहा कि कुछ अध्यापकों के स्कूलों में नियमित रूप से नहीं आने की शिकायतें मिली हैं, जो गंभीर मामला है। इस संबंध में अभिभावकों को भी जागरूक रहना होगा। साथ ही सीईओ, डीईओ व बीईओ व उप शिक्षा अधिकारी को समय-समय पर विद्यालयों का निरीक्षण करने व लापरवाह अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। साथ ही स्कूलों में फर्नीचर व अन्य सुविधाओं के साथ ही न्यूनतम दो अध्यापक तैनात करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दावा किया कि छह माह में काफी सुधार आएगा।
