दिनदहाड़े देते थे लूट को अंजाम ,पुलिस ने फायरिंग कर दबोचे शातिर बदमाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतमबुद्ध नगर , अमृत विचार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को जानकारी मिली कि दो शातिर बदमाशों ने एक युवक कि चेन लूट ली है और फरार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फेस-2 पुलिस ने चेकिंग शुरू …

गौतमबुद्ध नगर , अमृत विचार। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के नोएडा में दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों को पुलिस ने दबोचा है। पुलिस को जानकारी मिली कि दो शातिर बदमाशों ने एक युवक कि चेन लूट ली है और फरार हो गए हैं। जिसके बाद थाना फेस-2 पुलिस ने चेकिंग शुरू की।

दअरसल, सोमवार की शाम के समय थाना फेस-2 पर 112 नंबर के माध्यम से एक व्यक्ति की सोने की चेन बाइक सवार दो बदमाशों के द्वारा छीनकर भागने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पंहुच चारों तरफ से चैकिंग शुरू किया तो सेक्टर-82 के गंदे नाले की तरफ से सफेद रंग की अपाची बाइक पर दो व्यक्ति आते दिखाई दिये। पास आने पर उनको रूकने का इशारा दिया तो बाइक सवार दोनों बदमाशों ने अपने आप को घिरा देख पुलिस बल पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की और भागने लगे। जिसपर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गयी।

इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई 2 चेन, अपाची बाइक, जिंदा कारतूस और दो अवैध असलहे बरामद किए हैं। घायल अवस्था में इन दोनों को थाना फेस-2 पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि नोएडा में कई चैन स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं और पुलिस इनकी तलाश कर रही थी।

पुलिस के अनुसार घायल दोनों बदमाशों के नाम विकास चौहान उर्फ बिक्की, और रामकुमार उर्फ रामू यादव हैं। दोनों बदमाशों ने पूछताछ पर एनसीआर क्षेत्र के जनपद गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी की बाइक से मार्निंग वॉक में निकलने वाली महिलाओं और पुरुषों की सोने की चेन गैंग बनाकर छीनने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें –गौतम बुद्ध नगर: शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर नोएडा पुलिस ने की कार्रवाई, 455 लोगों का काटा चालान