हल्द्वानी: पड़ोसी ने मां, बेटी और बेटे को पीटा
हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान पर सामान लेने गए एक युवक से मारपीट कर दी गई। बीच बचाव को आई मां और बहन के साथ भी मारपीट की और जान की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया। एचएमटी कालोनी निवासी रेनू देवी पत्नी महेंद्र राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपने …
हल्द्वानी, अमृत विचार। दुकान पर सामान लेने गए एक युवक से मारपीट कर दी गई। बीच बचाव को आई मां और बहन के साथ भी मारपीट की और जान की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया।
एचएमटी कालोनी निवासी रेनू देवी पत्नी महेंद्र राम ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसने अपने बेटे वंश को दुकान में सामान लेने भेजा था। इसी दौरान कालौनी में ही रहने वाला शरद कुमार पुत्र हीरा राम ने वंश के साथ मारपीट कर दी। मारपीट की सूचना जब वह अपनी पुत्री के साथ पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
