रामपुर : जीजा ने साली की हत्या कर शव जंगल में फेंका, मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/भोट, अमृत विचार। भोट थाना क्षेत्र में दोपहर बाद युवती का शव गांव के ही जगंल में मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे युवती के भाई ने शव की शिनाख्त कर बहनोई द्वारा ही उसकी बहन की हत्या करने की सूचना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतका …

रामपुर/भोट, अमृत विचार। भोट थाना क्षेत्र में दोपहर बाद युवती का शव गांव के ही जगंल में मिलने पर सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे युवती के भाई ने शव की शिनाख्त कर बहनोई द्वारा ही उसकी बहन की हत्या करने की सूचना थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी जीजा के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर शव पोस्टमार्टम को जिला चिकित्सालय भिजवाया है।मौत के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

मंगलवार दोपहर बाद करीब चार बजे गांव निवासी रजिया पुत्री उसफाकुलनवी (18वर्ष ) का शव गांव के पास ही स्थित पापुलर के खेत में मिलने पर परिजन व ग्रामीण एकत्र हो गए।सूचना के बाद पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थानाध्यक्ष शिव प्रभात सिंह व सीओ केमरी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।मृतका के परिजनों से वार्ता की।वहीं फैरेसिंक टीम ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।

इस दौरान मृतका के भाई मुख्तर अली ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बीती रात बारह बजे तक उनकी बहन अपने घर में सो रही थी। उसके बाद वह गायब हो गयी थी। सोमवार सुबह से ही वह अपनी बहन को तलाश रहे थे,तो उसकी बहन का शव गांव के पास ही जगंल में मिला है। गांव निवासी बहनोई को चरित्रहीन बताते हुए आरोप लगाया है कि बहनोई अमानत ने ही उसकी बहन की मारपीट कर हत्याकर शव पापुलर के खेत में फेंक दिया है। थानाध्यक्ष शिव प्रभात सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर गांव निवासी अमानत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया गया है।

ये भी पढ़ें:- संभल में कई उपनिरीक्षकों का कार्यक्षेत्र में किया फेरबदल

संबंधित समाचार