चोरी के शक में ऑटो चालक को बंधक बनाकर रात भर पीटा, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के आरोप में एक ऑटो चालक को बंधक बनाकर पीटा गया। बता दें रोड बनाने वाली कंपनी DVPL के तीन कर्मचारी ऑटो चालक को गांव से उठाकर ले गए। फिर रात भर उसकी पिटाई करते रहे। अगले दिन बुधवार को ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके …
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चोरी के आरोप में एक ऑटो चालक को बंधक बनाकर पीटा गया। बता दें रोड बनाने वाली कंपनी DVPL के तीन कर्मचारी ऑटो चालक को गांव से उठाकर ले गए। फिर रात भर उसकी पिटाई करते रहे। अगले दिन बुधवार को ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक को वहां से छुड़ाकर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी निवासी बबलू मानिकपुरी ऑटो चालक है। मंगलवार रात वह नदी की तरफ गया था। उसी समय रोड बनाने वाली कंपनी DVPL का गार्ड मिथुन मन्ना आया और लोहा चोरी करने का आरोप लगाकर पूछताछ करने के बहाने उसे बाइक पर बैठाकर ले गया। वहीं गार्ड मिथुन मन्ना उसे बाइक से पेंड्रीडीह स्थित कंपनी की साइड लेकर गया।
वहां उसके साथी गार्ड पालेश्वर निर्मलकर व जीवन राम मराई ने बबलू को गाली देते हुए गार्ड रूम में बंद कर दिया। रात भर उसकी पिटाई करते रहे। सुबह होने पर बुधवार को उसे बिजली के पोल से रस्सी से बांध दिया गया। वहीं बबलू मानिकपुरी के परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। तभी ग्रामीणों ने उसे बाइक पर लेकर जाने की जानकारी दी। परिजन उसे खोजते हुए पेंड्री स्थित कंपनी के साइड में पहुंचे। वहां सारी घटना का पता चला।
ग्रामीण व परिजन ने इस घटना की जानकारी हिर्री पुलिस को दी। पुलिस ने साइड में जाकर दबिश दी, तब बबलू मानिकपुरी रस्सी से बंधा पाया गया। वहीं इस मामले पर हिर्री TI बृजलाल भारद्वाज ने बताया कि ऑटो चालक पर लोहा चोरी करने का आरोप है। इसके चलते ही कंपनी के गार्ड व उसके साथी उसे गांव से उठाकर ले गए थे। उसे बंधक बनाकर पिटाई का आरोप है।। बबलू मानिकपुरी को की रिपोर्ट पर तीनों गार्ड मिथुन मन्ना, गार्ड पालेश्वर निर्मलकर व जीवनराम मराई को गिरफ्तार कर लिया है।
ये भी पढ़ें- छत्तीसगढ़: खाना खाने के दौरान हुई कहासुनी, साथियों ने की सिपाही की पीट-पीटकर हत्या, चार आरोपी हिरासत में
