लखनऊ: उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में बोले डीएम- व्यावसायी बढ़ाएं व्यापार, प्रशासन देगा योगदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। यदि व्यापार बढ़ रहा है तो बिना भय के बढ़ाएं। जिला प्रशासन व्यापारियों को हर संभव मदद करेगा। यह बातें जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहीं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के साथ बैठक की। …

लखनऊ। व्यापारियों को डरने की जरूरत नहीं है। यदि व्यापार बढ़ रहा है तो बिना भय के बढ़ाएं। जिला प्रशासन व्यापारियों को हर संभव मदद करेगा। यह बातें जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहीं। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उप्र युवा उद्योग व्यापार मंडल के साथ बैठक की।

इस दौरान पदाधिकारियों ने व्यापार में आ रही समस्याओं से डीएम को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने तीन साल में तीन गुना व्यापार बढ़ाने के सुझाव देकर प्रोत्साहित किया। कहा, व्यापार बढ़ रहा है तो बिना भय के बढ़ाएं। जीएसटी के लिए कैंप लगाएं। बैंक ऋण में आपत्ति आएगी तो जिला प्रशासन पूरी मदद करेगा। विभागीय अधिकारी किसी भी स्तर पर व्यापारी का दोहन करते हैं तो सीधे शिकायत करें।

पार्किंग की सुविधाओं के साथ वेंडिंग जोन, फ्लाईओवर के नीचे की सड़क पर निर्बाध आवागमन व व्यापारी उद्यमी को मिल रही सुविधाओं पर बात की। व्यापारियों ने अमीनाबाद, नजीराबाद, भूतनाथ, निशातगंज आलमबाग क्षेत्र के अतिक्रमण से अवगत कराया। इस पर कहा कि व्यापारी न खुद अतिक्रमण करें और न करने दे बल्कि सहयोग से हटाएं।

बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश मंत्री रिपन कंसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य प्रदीप अग्रवाल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश छाबलानी, जावेद बेग, उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आकाश गौतम, लखनऊ युवा के प्रभारी अश्वन वर्मा समेत कई पदाधिकारी रहे।

यह भी पढ़ें:-बरेली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुधीश तो महानगर अध्यक्ष बने अंकित

संबंधित समाचार