त्रिपुरा: पार्टी नेताओं पर हुए हमले पर राहुल गांधी बोले- आरोपियोंं पर जल्द हो कार्रवाई

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि त्रिपुरा में पार्टी मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने हमला किया है और हमलावरों के खिलाफ तत्काल तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। गांधी ने कहा,“मैं अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अगरतला उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा के …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि त्रिपुरा में पार्टी मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने हमला किया है और हमलावरों के खिलाफ तत्काल तत्काल सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। गांधी ने कहा,“मैं अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर अगरतला उपचुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद भाजपा के गुंडों द्वारा किये गए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं।

जनता हमारे साथ है। शर्म की बात यह है कि पुलिस इस घटना के दौरान हमलावरों को रोकने की बजाय मूकदर्शक बनी रही। भाजपा के इन गुडों खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें सजा दी जानी चाहिए।” इससे पहले कांग्रेस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के लोगों ने कांग्रेस के त्रिपुरा कार्यालय पर हमला भारी तोड़फोड़ की है। इस घटना में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विराजित सिन्हा भी घायल हुए हैं। पार्टी ने उनके घायल होने की तस्वीरें भी जारी की थी।

यह भी पढ़ें- अग्निपथ योजना वापस ले सरकार: कांग्रेस

संबंधित समाचार