IND vs IRE : ऋतुराज गायकवाड़ थे तो दीपक हुड्डा ने क्यों की ओपनिंग? कप्तान हार्दिक पांड्या ने दिया जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मालाहाइड (आयरलैंड)। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के पहले हाफ में चोटिल होने के कारण वह उन्हें पारी की शुरूआत के लिये भेजने का जोखिम नहीं लेना चाहते थे, क्योंकि खेल से ज्यादा खिलाड़ी का स्वास्थ्य जरूरी है। भारत ने वर्षाबाधित मैच में 109 …

मालाहाइड (आयरलैंड)। भारतीय कप्तान हार्दिक पंड्या ने कहा कि आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में ऋतुराज गायकवाड़ के पहले हाफ में चोटिल होने के कारण वह उन्हें पारी की शुरूआत के लिये भेजने का जोखिम नहीं लेना चाहते थे, क्योंकि खेल से ज्यादा खिलाड़ी का स्वास्थ्य जरूरी है। भारत ने वर्षाबाधित मैच में 109 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। पारी की शुरूआत ईशान किशन के साथ गायकवाड़ की बजाय दीपक हुड्डा ने की।

पांड्या ने कहा ,‘‘ ऋतुराज गायकवाड़ को चोट लगी थी। हमारे पास विकल्प था कि उसे पारी की शुरूआत के लिए भेजने का जोखिम लें लेकिन मुझे वह ठीक नहीं लगा। खिलाड़ी की सेहत सर्वोपरि है और मुझे लगा कि हम मैच में इंतजाम कर लेंगे।’ हुड्डा 29 गेंद में 47 रन बनाकर नाबाद रहे । तेज गेंदबाज उमरान मलिक को भी भारतीय टीम में पदार्पण का मौका मिला लेकिन उन्होंने एक ओवर में 14 रन दे डाले।

पांड्या ने कहा ,‘‘ मैने उमरान से बात की और उसे बाद के लिये रखा गया। वह पुरानी गेंद से अधिक सहज है और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी भी की । उम्मीद है कि उसे फिर मौका मिलेगा ।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ वह पहली बार भारत के लिये खेल रहा था । ऐसे गेंदबाज और ऐसी प्रतिभा को समय देना जरूरी है। अच्छा या बुरा दिन मायने नहीं रखता। उसके लिये भारतीय टीम में खेलना ही बड़ी बात थी और मैं इसके लिये बहुत खुश हूं। अच्छा बुरा फॉर्म चलता रहता है लेकिन समय के साथ वह सीखेगा।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं चाहता था कि वह इस मौके का लुत्फ उठाये क्योंकि हर बार यह मौका नहीं मिलता । पदार्पण एक ही बार होता है।’’ पांड्या ने फिर दोहराया कि आस्ट्रेलिया में इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के मद्देनजर सभी खिलाड़ियों को मौका देना अहम है।

हार्दिक पांड्या ने कि भुवनेश्वर कुमार -युजवेंद्र चहल की तारीफ
हालांकि, निर्णय लेने में ज्यादा समय नहीं लगा क्योंकि हमारे पास मैच की शुरुआत करने के लिए और विकल्प भी मौजूद थे।”वरिष्ठ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने क्रमश: 1/16 और 1/11 के शानदार स्पैल के माध्यम से भारतीय टीम आयरलैंड को 108 रन पर रोकने में कामयाब रही। युवा हैरी टेक्टर ने 33 गेंदों में 64 रनों की शानदार पारी खेली। भुवनेश्वर कुमार ने मैच की अच्छी शुरुआत की। उन्होंने दूसरे ओवर में पहला विकेट झटका। साथ ही हार्दिक ने पॉल स्टर्लिग को आउट किया, जिससे आयरलैंड पर दबदबा बना। पांड्या ने आगे कहा, “जहां भुवनेश्वर ने अपनी स्विंग गेंदबाजी में मदद करने के लिए अनुकूल परिस्थितियों का पता लगाया, वहीं चहल ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।”

ये भी पढ़ें : 2019 के बाद सिर्फ एक शतक, अब इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेंगे इयोन मोर्गन!

 

संबंधित समाचार