अयोध्या : पुलिस अधिकारियों को आईजी जोन ने किया सम्मानित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मेरी वर्दी-मेरी शान के तहत सोमवार को आईजी जोन कवीन्द्र प्रताप सिंह ने जोन के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। कुल 30 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित किए गए। इस मौके पर आईजी ने कहा कि विभाग में वर्दी का बहुत महत्व है। जब भी कोई अच्छी वर्दी पहनता है तो जनता …

अयोध्या, अमृत विचार। मेरी वर्दी-मेरी शान के तहत सोमवार को आईजी जोन कवीन्द्र प्रताप सिंह ने जोन के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। कुल 30 अधिकारी कर्मचारी सम्मानित किए गए।

इस मौके पर आईजी ने कहा कि विभाग में वर्दी का बहुत महत्व है। जब भी कोई अच्छी वर्दी पहनता है तो जनता के बीच अलग पहचान बनाता है। इसीलिए मेरी वर्दी मेरी शान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इससे उसका और विभाग दोनों का स्वाभिमान बढ़ता है।

इस मौके पर अयोध्या, बाराबंकी, सुलतानपुर, अम्बेडकरनगर व अमेठी के अधिकारी कर्मचारी सम्मानित किए गए। जिसमें अयोध्या में नियुक्त डॉ. राजेश तिवारी क्षेत्राधिकारी अयोध्या, निरीक्षक अश्विनी पांडेय भी शामिल हैं। बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी सुमित, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, अम्बेडकरनगर के अभय मौर्य, सुल्तानपुर से चित्रा सिंह, अमेठी की नीशू तोमर रणजीत यादव भी सम्मानित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: आईजी कविंद्र प्रताप को पुलिस अफसरों ने दी विदाई, नवागत डीआईजी ने ग्रहण किया कार्यभार