Health Tips: इस तरह पिएं दूध, रहेंगे फिट एंड फाइन
दूध पीना हर किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन शिशु का पहला खाना दूध ही होता है। दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी और प्रोटीन पाया जाता है। सभी को रोजाना कम से कम 1 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और आप हेल्दी रहते हैं। अगर …
दूध पीना हर किसी को पसंद नहीं होता है। लेकिन शिशु का पहला खाना दूध ही होता है। दूध में कैल्शियम, विटामिन डी, विटामिन बी और प्रोटीन पाया जाता है। सभी को रोजाना कम से कम 1 गिलास दूध जरूर पीना चाहिए। दूध पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं और आप हेल्दी रहते हैं।
अगर आप दूध की शक्ति को और बढ़ाना चाहते हैं तो इसमें इन 3 चीजों को मिलाकर पिएं।
बादाम दूध-
दूध में बादाम मिलाकर पीने से शरीर को ज्यादा पोषण मिलता है। बढ़ती उम्र के बच्चों को आप दूध में बादाम मिलाकर पिला सकते हैं।
गोल्डन मिल्क-
आजकल हर कोई गोल्डन मिल्क पीने की सलाह देता है। गोल्डन मिल्क यानि हल्दी वाला दूध। हल्दी में एंटीइंफ्लेमेट्री और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। हल्दी वाला दूध पीने से बीमारियां दूर रहती हैं।
दालचीनी दूध-
दालचीनी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करती है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी मदद करती है। आपको दालचीनी वाला दूध जरूर पीना चाहिए।
